Saturday, December 28, 2019

पूज्य  पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी आज वैकुंठ सिधार गए ,आप एक समाज सुधारक थे जिन्होंने हिंदुत्व के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया । पूज्य स्वामी जी ने जातिवाद छुआछात जैसी सामाजिक बुराईओ को दूर किया ।
पूज्य स्वामी जी विश्व हिंदु परिषद के संस्थापक सदस्यों में एक थे ।
इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदु परिषद उन महापुरुष को अपने श्रद्धासुमन भेंट करता है।
वागीश ईसर  कार्याध्यक्ष विश्व हिंदु परिषद

Saturday, August 18, 2018

केरल में आई भयंकर बाद में सहायता हेतु आरएसएस सरकार्यवाह भय्या जी जोशी की अपील ।

केरल में बाढ़ विभीषिका पर सरकार्यवाह का आह्वान - केरल राज्य एक अभूतपूर्व, अप्रत्याशित बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहा है जिसमें सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है और लाखों लोग अनेक स्थानों पर फंसे हुए हैं। केरल राज्य आज एक भयानक संकट के कगार पर है। अनेक बाधाओं के बावजूद हमारी सेना, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, केंद्र व् राज्य सरकार बाढ़ राहत के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। इनके साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन, संघ के स्वयंसेवक, सेवाभारती और अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठन अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पीड़ितों के लिए बचाव और राहत के कार्य में दृढ़तापूर्वक सहयोग कर रहे हैं। उनकी तत्परता और सेवा प्रशंसनीय है। लेकिन संकट विकट है, साधन सीमित हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धार्मिक, सामाजिक संगठनों सहित समस्त राष्ट्रजनों से आह्वान करता है कि संकट की इस घड़ी में हम केरलवासियों के साथ खड़े हों और बाढ़पीड़ितों की बढ़-चढ़ कर हर संभव सहायता करें। - सुरेश (भय्याजी) जोशी सरकार्यवाह

Friday, August 17, 2018

कैसा संस्कारों का अंतर है, एक पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को दिल्ली में जगह नहीं मिलती और एक के पार्थिव शरीर के साथ देश का प्रधानमंत्री पैदल चलता है।

Saturday, June 2, 2018

राष्ट्र सेविका समिति प्रवेश वर्ग समापन – सोना बना कुंदन नई दिल्ली, 2 जूनI राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश वर्ग में आईं लगभग 300 बालिकाएं, किशोरियां और महिलाएं 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर में सोने से कुंदन बनकर निखरींI 19 मई को जब वो प्रवेश वर्ग में आईं थीं तो उन्हें यह अंदाज भी नहीं था की वो यहां से वे अपना शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास एक साथ कर सकती हैंIपंद्रह दिन यहां रहकर उन्होंने न केवल अपने देश की महान संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की बल्कि देश की महान विभूतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कीI प्रवेश वर्ग में 14 वर्ष से लेकर लगभग 55 वर्ष तक आयु सीमा होती हैI यहां एक साथ रहकर उन्होंने सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता,आत्मरक्षा और आत्म स्वाभिमान जैसे गुण सीखेI 15 दिन के प्रवेश वर्ग का आज समापन था, समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ़ अप्लाइड साइंसेज फॉर वीमेन की प्रिंसिपल डॉ. पायल मग्गो ने कीIउन्होंने कहा कि आज के समाज में महिलाओं की जो रक्षात्मक स्थिति है ऐसे वर्गों से उनका सशक्तिकरण होता है, जिसके माध्यम से वो समाज को सही दिशा देने में सक्षम होती हैंIइसके लिए कोई अलग से नीति बनाने की आवश्यकता नहीं है, हमें महत्वपूर्ण शिक्षा देकर उन्हें सशक्त करना चाहिएI उसके बाद बालिकाओं को जो करना है उसे वह स्वयं तय करेंगीI इस वर्ग से जो छात्राएं निकलेंगी यह तय है कि वो अपनी रक्षा स्वयं कर सकेंगीI कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय तरुणी प्रमुख सुश्री भाग्यश्री साठे ने कहा की यह प्रवेश वर्ग बालिकाओं और महिलाओं के जीवन को नयी दशा और दिशा देते हैंI छोटी बालिकाओं के मन मस्तिष्क में जो बीज बो दिया जाता है वही उनकी जीवन यात्रा का मजबूत आधार बनता हैI वे यह सीखकर जाती हैं की जीवन केवल अपने लिए नहीं होता बल्कि वह समाज और देश के लिये भी होता हैI जिस तरह का प्रशिक्षण शिविर में दिया जाता है वो अच्छे नागरिकों का निर्माण करता है जो देश के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होता हैI राष्ट्र सेविका समिति की दिल्ली प्रान्त कार्यवाहिका श्रीमती सुनीता भाटिया ने कहा कि हमारे शिविर महिलाओं के भीतर छुपी शक्ति और प्रतिभा को ऐसे ही जागृत करते हैं जैसे कि जामवंत जी ने हनुमान जी की प्रतिभा को जागृत किया थाI राष्ट्र सेविका समिति भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा महिला संगठन हैI यह पिछले 82 वर्षों से महिलाओं में मातृत्व, नेतृत्व और कृतित्व के गुण विकसित कर रहा है और साथ ही देश के चतुर्मुखी विकास में अमूल्य योगदान दे रहा हैI वर्ग में बालिकाओं ने नियुद्ध, (जूडो-कराटे), योग, चाप कला, दंड प्रहार, छुरी प्रहार, बाइक स्टंट के सुन्दर प्रदर्शन से सभी को हर्षित कर दिया I पूर्वी दिल्ली स्थित गीता बाल भारती विद्यालय में संपन्न शिक्षा वर्ग समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निरुपमा गोयल, वर्गाधिकारी डॉ. सीमा कपिला, वर्ग कार्यवाहिका विदुषी शर्मा, प्रान्त प्रचारिका विजया शर्मा, अभिभावक गण के साथ बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित थे.